फ़्यूज़न 1डे विस्टा

सैफ़ीलेन्स: ब्रिटेन के स्थानीय बाजार पर फ़्यूज़न 1डे विस्टा और साप्ताहिक फ़्यूज़न सेगमेंट का शुभारंभ

This post is also available in: English العربية 简体中文

सैफ़ीलेन्स ने BCLA क्लिनिकल कॉन्फ्रेंस और प्रदर्शनी में अपनी उपस्थिति की पुष्टि की, जो कॉन्टैक्ट लेंस उद्योग के लिए प्रमुख यूरोपीय प्रदर्शनी है और ये एक प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम है- यहाँ सैफ़ीलेन्स ने अपनी UK की नई सेल्स टीम की औपचारिक शुरुआत की और ब्रिटेन के स्थानीय बाजार पर फ़्यूज़न 1डे विस्टा और साप्ताहिक फ़्यूज़न सेगमेंट का शुभारंभ किया।

सैफ़ीलेन्स की मार्डेन(केन्ट) की UK सब्सिडियरी में ग्राहक सेवा और वेअरहॉउस सर्विसेस को बढ़ाने के साथ साथ इनकी नई सेल्स टीम जिसका नेतृत्व कंट्री मैनेजर इआन मैकडरमॉन्ट करेंगे जिसमें शुरूआती दौर में चार सेल्स स्टाफ़ है, पूरे सैफ़ीलेन्स के प्रोडक्ट के पोर्टफ़ोलिओ के पूरे देश के सेल्स संभालेगी। इन्होंने UK में BCLA में अपनी शुरुआत करनेवाले फ़्यूज़न 1डे विस्टा- अस्थेनोपिया के लिए डेली कॉन्टैक्ट लेन्स- और वीकली फ़्यूज़न 7 डेज़।

फ़्यूज़न 1डे विस्टा पेश करता है आधुनिक डी-स्ट्रेस डिज़ाइन। ये नई जोमेट्री देती है ज़्यादा डेप्थ ऑफ़ फ़ील्ड और डिजिटल उपकरणों के लम्बे इस्तेमाल जैसी दैनिक गतिविधियों से ख़राब होने वाली पास की दृष्टि से आँखों पर पड़ने वाले तनाव को कम करने के लिए कस्टम-डिज़ाइन की गई हैं। इसके अलावा, ख़ुश्क वातावरण जैसे एसी ऑफिसेस, या पालक झपकाने की फ्रीक्वेंसी कम होने (CVS यानी कंप्यूटर विज़न सिंड्रोम के लक्षण) की स्थिति में ज़्यादा आराम सुनिश्चित करने के लिए, लेन्स से आँखों के सरफेस तक टिअर फ़िल्म के जगह कुदरती विकल्प का नियंत्रित स्राव कराता है।

फ़्यूज़न 1डे विस्टा रोज़मर्रा के कॉन्टैक्ट लेन्स फॅमिली को बढ़ाते हुए इनमें फ़्यूज़नटेक्नोलॉजी™ सिस्टम शामिल कर ली है- Hyaluronic Acid और TSP (Tamarind Seed Polysaccharide) की सहक्रियात्मक क्रिया, जो लैक्रिमल फिल्म और ऑक्युलर सतह के बीच शारीरिक संबंध की स्थिरता को सामान्य करती है और बनाए रखती है – पहनने वाले को प्राकृतिक, स्थायी आंखों का आराम प्रदान करती है। और सिर्फ़ यही नहीं। फ़्यूज़न 1डे(गोलाकार) के बाद, फ़्यूज़न 1डे प्रेस प्रेसबायो(प्रेसबायोपिया के लिए) और फ्यूज़न 1डे अस्टिग्मा(अस्टिग्मैटिज़म के लिए), फ़्यूज़न 1डे के साथ, सैफ़ीलेन्स दुनिया ऐसी पहली कंपनी है जिन्होंने अस्थेनोपिया के लिए डेली कॉन्टैक्ट लेन्स बनाई और डेली कॉन्टैक्ट लेन्स मार्केट में चौथा सेगमेंट खोला।

 

फ़्यूज़न वीकली सेगमेंट, मायोपिया, हाइपरोपिया(फ़्यूज़न 7 डेज़), प्रेसबायोपिया(फ़्यूज़न 7डेज़ प्रेसबायो, अफ़ोकल लेन्स डिज़ाइन के साथ) और अस्टिग्मैटीज़म(फ़्यूज़न 7डेज़ अस्टिग्मा, स्लीकफॉर्म डिज़ाइन के साथ)

फ़्यूज़न 7 डेज़, फ़्यूज़न 7 डेज़ प्रेसबायो और फ़्यूज़न 7 डेज़ अस्टिग्मा मिलकर फ्यूज़न लाइन के इनोवेटिव और आरामदायक, फ़ंक्शनल, स्वच्छ और किफ़ायती लेन्सेस बनाते हैं। सारे वीकली लेन्सेस को सोनिक वेव जनरेटर के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। ये एक ऐसा टूल है जो ध्वनि तरंगों को अनोखे फ़्यूज़नसोल सोल्युशन के साथ मिलाकर लेन्स पर जमा हुआ सब कुछ हटा देता है और उसे साफ़-सुथरा बनाकर रोज़ाना पहनने के लायक बनाता है।

सैफ़ीलेन्स का BCLA में भाग लेना- ये एक ऐसी प्रदर्शनी है जिसमें हर साल बेहतरीन साइंटिफिक प्रोग्राम होते हैं और बहुत बड़े एक्सपर्ट और इंटरनैशनल इंडस्ट्री के लोग आते हैं- अपने अत्याधुनिक उत्पादों से जुड़ी “शैक्षिक” गतिविधियों के लिए कंपनी की जारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

इस शो के दौरान सैफ़ीलेन्स स्टैण्ड पर पूरा समय फ़िटिंग्स चलती रहेंगी, उन सारे मेहमानों के लिए खुली रहेंगी जिनको फ़्यूज़नटेक्नोलॉजी™ के फ़ायदे और काम को ख़ुद देखना चाहते हैं। और भी बहुत कुछ है : 31 मई, शुक्रवार को जियानकार्लो मोंटानी(ऑप्टोमेट्री के प्रोफ़ेसर, सैलेन्टो यूनिवर्सिटी) का एक प्रेजेंटेशन है जिसका शीर्षक “पूर्व-प्रेसबायोपिक मरीज़ों के पढ़ने के व्यवहार पर विभिन्न कॉन्टैक्ट लेन्स डिज़ाइनों का प्रभाव” है जिसमें फ़्यूज़न 1डे विस्टा लेन्स में इस्तेमाल की गई डी-स्ट्रेस जोमेट्री के विश्लेषण और परिणाम के बारे में बात करेंगे।

Current Issues

India

Arabia


South East Asia

Sign Up

Join Our Newsletter
VisionPlus 25 Visionary Years
VisionPlus

Celebrating
25 Visionary Years

25 Years. One Industry. One Vision.

EXPLORE THE JOURNEY
Secret Link