सफ़िलो और डेविड बैकहम ने 10 साल के लिए आयवेअर लाइसेंस एग्रीमेंट की घोषणा की

This post is also available in: English العربية 简体中文

सफ़िलो ग्रुप दुनियाभर में आयवेअर के डिज़ाइन,उत्पादन और वितरण में एक बहुत जाना-माना नाम है और डेविड बैकहम जो एक ग्लोबल आइकॉन है, इन दोनों ने मिलकर हाल ही में सनग्लासेस और नंबर वाले चश्मों के नाम के लाइसेंस के लिए एक ग्लोबल दस साल के एग्रीमेंट की घोषणा की।

पहला डेविड बैकहम आयवेअर कलेक्शन, जनवरी 2020 में लॉन्च होगा।

“सफ़िलो का हाई क्वालिटी वाले आयवेअर ब्रैंड बनाने का एक लंबा इतिहास रहा है। मैं हर समय सनग्लासेस पहनता हूँ और यह एक ऐसी श्रेणी है जो मुझे पसंद है। इसलिए, मेरे लिए एक ऐसे साथी के साथ काम करना महत्वपूर्ण है जो उत्पाद के डिज़ाइन और शिल्प कौशल के बारे में उतना ही परवाह करता है जितना मैं करता हूँ,” डेविड बैकहम ने कहा। “सफ़िलो टीम के साथ इस कलेक्शन को बनाने की प्रक्रिया में मुझे बहुत मज़ा आ रहा है – अगले साल इसके लॉन्च होने का मुझे बेसब्री से इंतज़ार है। ”

सफ़िलो ग्रुप के सीईओ एंजेलो ट्रोचिया ने कहा, “हमारे लिए ये बहुत ही गर्व की बात है कि हमारे पोर्टफ़ोलिओ में ऐसा ब्रैंड बना है जिसका नाम दुनिया के सबसे कामयाब और मशहूर खिलाड़ी के नाम पर है। ” “इस दस साल के लाइसेंस के सहारे, सफ़िलो अब पुरुषों के लिए प्रीमियम सेगमेंट में ऐसा ग्लोबल ब्रांड बनाएगा जो
हमारे पोर्टफ़ोलिओ के बाकी सम्माननीय पुरुषों के ब्रैंड्स के साथ जाए और डेविड के दुनियाभर के चाहनेवालों का इसे प्यार मिले जिससे सफ़िलो को डिजिटल दुनिया में ख़ुदको और मज़बूत करने का मौका मिले। “

Current Issues

India

Arabia


South East Asia

Sign Up

Join Our Newsletter
VisionPlus 25 Visionary Years
VisionPlus

Celebrating
25 Visionary Years

25 Years. One Industry. One Vision.

EXPLORE THE JOURNEY
Secret Link